फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणित के सवाल नहीं हल कर सके बच्चे

विज्ञापन
बहराइच के बेढ़नापुर में प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करते जिलाधिकारी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। डीएम ने शनिवार को तेजवापुर के प्राथमिक विद्यालय बेड़नापुर का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने बच्चों से गणित के सवाल हल कराए, मगर वह हल नहीं कर सके। इस पर डीएम ने दो शिक्षिकाओं को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए वेतन रोकने और नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के लिए प्राथमिक विद्यालय बेड़नापुर पहुंचने पर जिलाधिकारी शंभु कुमार ने देखा कि अध्यापिका रागिनी अग्रवाल द्वारा कक्षा 4 व 5 के बच्चों को एक ही कक्षा में बैठाकर गणित विषय पढ़ाया जा रहा था। कक्ष में पहुंचने पर जिलाधिकारी ने शिक्षिका की ओर से ब्लैक बोर्ड पर लिखे गये जोड़ व घटाव के प्रश्नों को जब बच्चों से हल करवाया तो बच्चे संतोषजनक ढंग से प्रश्न हल नहीं कर सके।
जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद उप जिलाधिकारी महसी से कहा कि ब्लैक बोर्ड पर लिखे प्रश्नों को हल करने के मैथेड को बच्चों को समझाओ। एसडीएम एसएन त्रिपाठी के कुछ देर तक शिक्षक बनकर पढ़ाये जाने के बाद बच्चों में काफी सुधार दिखाई दिया। फिर इसके बाद जिलाधिकारी स्वयं पूरी तरह से एक शिक्षक की भूमिका में आ गये और एक घंटे से अधिक तक बच्चों व शिक्षिका को गणित का ज्ञान देने के साथ ही साथ गणित विषय को पढ़ाने के आसान और रुचिकर तरीकों के बारे में शिक्षिका को समझाया।
विज्ञापन

यहां पर जिलाधिकारी ने बच्चों को स्टेशनरी का वितरण भी किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने विद्यालय में स्थापित पुस्तकालय का निरीक्षण किया। यहां पर डीएम द्वारा विद्यालय में उपलब्ध पुस्तकों तथा पुस्तकालय की स्थापना के उद्देश्यों के बारे में जानकारी प्राप्त करने में बच्चों व शिक्षिकाओं की ओर से संतोषजनक उत्तर नहीं प्राप्त हुआ।
जिलाधिकारी शंभु कुमार ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापिका रागिनी अग्रवाल व सहायक अध्यापिका उपमा शुक्ला को प्रतिकूल प्रविष्टि देने, अग्रिम आदेशों तक वेतन बाधित करने के साथ-साथ नोटिस जारी किये जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें