फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: एंबुलेंस में प्रसव, जच्चा-बच्चा सुरक्षित

विज्ञापन
आनंदनगर में एंबुलेंस में प्रसव के बाद मौजूद मां व बच्चा।
विज्ञापन
बहराइच। 108 एंबुलेंस सेवा की तत्परता से रास्ते में प्रसव पीड़िता का सुरक्षित प्रसव कराया गया। आशा कार्यकर्ता सुमन ने रात 9:26 बजे प्रसव पीड़िता के लिए 108 एंबुलेंस को कॉल किया। एंबुलेंस दस मिनट बाद 9:36 बजे मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल लेकर रवाना हुई। आनंद नगर के पास रास्ते में सुमन देवी (25) की प्रसव पीड़ा अचानक बढ़ गई। स्थिति को देखते हुए एंबुलेंस में तैनात ईएमटी राहुल मिश्रा और पायलट शरीफ ने आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई। एंबुलेंस में ही महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को अस्पताल पहुंचाया गया। सीएमओ डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि जच्चा और बच्चा पूरी तरह सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें