बहराइच। हरदी के नकवा गांव में रविवार सुबह कार की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्चे शिवांश यादव की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। शिवांश घर के बाहर खेल रहा था। उसके पिता रवींद्र कुमार भी वहां मौजूद थे। इसी दौरान कुछ दूरी पर कार चलाना सीख रहा युवक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। कार अनियंत्रित होकर आगे बढ़ी और शिवांश उसकी चपेट में आ गया। हादसे में बालक की मौके पर ही मौत हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है।