फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: भेड़िये के हमले में बच्चा जख्मी, फैली दहशत

विज्ञापन
सीएचसी मे अपने बाबा की गोद में भेड़िए के हमले मे घायल यश कुमार। - फोटो : सीएचसी मे अपने बाबा की गोद में भेड़िए के हमले मे घायल यश कुमार।
विज्ञापन
कैसरगंज। ग्राम पंचायत दनावल में मंगलवार सुबह घर के बाहर अलाव ताप रहे बच्चे पर अचानक भेड़िये ने हमला कर दिया। गनीमत रही कि बच्चे ने स्वेटर व जैकेट पहन रखा था, जिससे भेड़िया उसे जबड़े में पूरी तरह दबोच नहीं सका और मासूम की जान बच गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


गांव निवासी विजय कुमार का पुत्र यश कुमार (5) सुबह अपने बाबा माता प्रसाद के साथ घर के बाहर अलाव ताप रहा था। इसी दौरान दबे पांव आए भेड़िये ने अचानक बच्चे पर झपट्टा मार दिया। भेड़िये को सामने देखकर परिजन घबरा गए और जोर-जोर से शोर मचाने लगे। शोर सुनते ही भेड़िया बच्चे को छोड़कर पास के गन्ने के खेत में भाग निकला।

हमले में बच्चे की पीठ पर भेड़िये के कुछ दांत लगे हैं। परिजनों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। ग्रामीणों ने वन विभाग को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गन्ने के खेतों को खंगालना शुरू कर दिया है। घटना से ग्रामीणों में फिर दहशत फैल गई है। लोगों का कहना है कि इलाके में भेड़िये की मौजूदगी से बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। डीएफओ राम सिंह यादव ने बताया कि क्षेत्र में ड्रोन की सहायता से भेड़िये काे खोजा जा रहा है। चार टीमें लगाई गई हैं। गांव के लोगों को भी सजग कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें