तेजवापुर (बहराइच)। हरदी क्षेत्र की ग्राम पंचायत उदवापुर निवासी रामजी (8) शनिवार को खेत देखने गया था। घर से आधा किलोमीटर दूर रास्ते में पैर फिसलने से रामजी तालाब में गिरकर डूब गया। उसकी चीख सुनकर ग्रामीण दौड़े, लेकिन तब तक डूबने से उसकी मौत हो गई थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। उसके माता-पिता की वर्षों पूर्व मौत हो चुकी है। बालक अपने दादा शिवाराज के पास रहता था। एसओ हरदी संजय सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।