जरवलरोड। परसौहर गांव में मंगलवार शाम साइकिल चलाते समय हादसे में छह वर्षीय बालक की मौत हो गई। साइकिल पलटने से उसकी गर्दन हैंडल में फंस गई। परिजन उसे सीएचसी मुस्तफाबाद ले गए, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
गांव निवासी लक्ष्य (6) मंगलवार शाम करीब पांच बजे अन्य बच्चों के साथ गांव के बाहर साइकिल चला रहा था। उसी दौरान संतुलन बिगड़ने से साइकिल पलट गई और उसकी गर्दन हैंडल में फंस गई। इससे गर्दन की नस दब गई। बालक की हालत बिगड़ने पर आसपास मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दी।