फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: साइकिल के हैंडल में गर्दन फंसी, मासूम की मौत

Tue, 03 Nov 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड। परसौहर गांव में मंगलवार शाम साइकिल चलाते समय हादसे में छह वर्षीय बालक की मौत हो गई। साइकिल पलटने से उसकी गर्दन हैंडल में फंस गई। परिजन उसे सीएचसी मुस्तफाबाद ले गए, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


गांव निवासी लक्ष्य (6) मंगलवार शाम करीब पांच बजे अन्य बच्चों के साथ गांव के बाहर साइकिल चला रहा था। उसी दौरान संतुलन बिगड़ने से साइकिल पलट गई और उसकी गर्दन हैंडल में फंस गई। इससे गर्दन की नस दब गई। बालक की हालत बिगड़ने पर आसपास मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


परिजन उसे तत्काल सीएचसी मुस्तफाबाद ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें