कुत्ते के हमले में घायल यश। -संवाद
बहराइच। बौंडी क्षेत्र के खैरा बाजार में रविवार सुबह घर के बाहर खेल रहे आठ वर्षीय बच्चे पर कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले में यश साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह कुत्ते को भगाया। इसके बाद घायल यश को तत्काल फखरपुर सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां जीरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है।