फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मुख्यमंत्री योगी का आगमन कल

Tue, 24 Mar 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
सेमरहना गांव में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी का निरीक्षण करते आईजी। - स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बहराइच। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा मोतीपुर के सेमरहना गांव में बुधवार को प्रस्तावित है। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग, मंच और हेलीपैड निर्माण कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन



सोमवार को देवीपाटन मंडल के पुलिस महानिरीक्षक अमित पाठक ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।


पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की समग्र समीक्षा की गई। इस दौरान यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्गों सहित सभी बिंदुओं का गहन परीक्षण किया गया।


उच्चाधिकारियों ने मौके पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों के अनुरूप चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कार्यक्रम को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें