फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का दौरा तय, 28 को पहुंचेंगे बहराइच

विज्ञापन
बहराइच के मोतीपुर में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जांच करते डीआईजी व कमिश्नर। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 अगस्त को जिले के दौरे पर आएंगे। मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी ने जिलाधिकारी को देर रात पत्र भेजकर दौरे की पुष्टि कर दी है। सीएम के दौरे को लेकर डीआईजी व कमिश्नर ने सोमवार को हेलीपैड स्थल व सभास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर जिले के अधिकारी हलाकान हैं। रविवार देर रात जिलाधिकारी शंभु कुमार को मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी ने पत्र जारी कर दौरे की पुष्टि की है।
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सोमवार को जिलाधिकारी ने एसपी के साथ पुन: मेडिकल कॉलेज पहुंचकर व्यवस्थाएं जांचीं। इसके बाद वह देवीपाटन मंडल के कमिश्नर व डीआईजी राकेश सिंह के साथ मोतीपुर सिंचाई कॉलोनी पहुंचे। यहां पर अधिकारियों ने हेलीपैड स्थल, सभास्थल व वाहनों के ठहरने की व्यवस्था परखी।
विज्ञापन

डीआईजी व कमिश्नर से मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर देर शाम समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान सीडीओ अरविंद सिंह, एएसपी ग्रामीण रवींद्र कुमार सिंह, एसडीएम बाबूलाल, सीओ अरुणचंद्र, तहसीलदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें