फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर इंडो-नेपाल बार्डर पर चौकसी बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भारतीय-नेपाल सरहद पर गश्त व चौकसी बढ़ा दी गई है। सीमा पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सीमा में प्रवेश करने वालों को गहन जांच के बाद आने दिया जा रहा है। बुधवार को एसएसबी जवानों व पुलिस ने गहन जांच की। सीमा पार आने जाने वालों की कड़ी तलाशी ली गई। ब्यौरा भी दर्ज किया गया।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सरकार ने भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट घोषित कर रखा है। सीमा की सुरक्षा को लेकर गश्त बढ़ा दी गई है। एसएसबी व पुलिस की ओर से सीमा पर चेकिंग की कार्रवाई तेज कर दी गई है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एसएसबी के जवानों ने नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा बॉर्डर पर डॉग स्क्वॉयड लगाकर चेकिंग की गई।
नेपाल पुलिस द्वारा भी पूरी सतर्कता बरती जा रही है। एसएसबी के प्रभारी कमांडेंट विजेंद्र कुमार ने बताया कि सीमा पर फोर्स मुस्तैद है। नेपाल पुलिस के इंस्पेक्टर गणेश कुमार, मुख्य आरक्षी नेत्रा थापा, प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा मनीष कुमार पांडेय, अशोक कुमार, एसएसबी के इंस्पेक्टर रमेश कुमार, उपनिरीक्षक प्रवीण मजूमदार आदि चेकिंग में लगे रहे।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी के जवान लगातार कॉम्बिंग भी कर रहे हैं। सीमा पार आने-जाने वाले लोगों की सघन तलाशी ली जा रही है। एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि नेपाल सीमा से सटे सभी थानों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है।
इसके अलावा एलआईयू, इंटेलीजेंस समेत अन्य खुफिया एजेंसियां भी लगातार सीमा पर निगाह गड़ाए हुए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर शहर के रेलवे स्टेशन, रोडवेज समेत अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी चेकिंग अभियान एएसपी अजय प्रताप के नेतृत्व में चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें