फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: चार सीओ और एक निरीक्षक के कार्यक्षेत्र में हुआ बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने शुक्रवार को चार क्षेत्राधिकारियों (सीओ) समेत दो निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया। पुलिस लाइन में तैनात सीओ कनिष्क आर. जामकर को सीओ पयागपुर बनाया गया है। उन्हें पयागपुर, विशेश्वरगंज, रानीपुर व रिसिया थानों की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

पयागपुर की सीओ हर्षिता तिवारी को सीओ अपराध, महिला सहायता प्रकोष्ठ, जनसुनवाई, परिवार परामर्श केंद्र, मिशन शक्ति केंद्र व महिला थाना नानपारा की जिम्मेदारी मिली है। पुलिस लाइन कंट्रोल रूम में तैनात सीओ अमित प्रताप सिंह को सीओ मिहींपुरवा बनाया गया है। उन्हें मोतीपुर, मुर्तिहा व सुजौली थानों का पर्यवेक्षण सौंपा गया है। मिहींपुरवा के सीओ पहुप सिंह को यूपी-112, कंट्रोल रूम, एसजेपीयू व एएचटीयू की जिम्मेदारी दी गई है।
पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा को विशेश्वरगंज का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। यहां तैनात संदीप कुमार द्विवेदी को एसपी का जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त किया गया है। पुलिस के अनुसार आगामी पर्वों को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें