फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल बदलने पर अफसर को बनाया बंधक

Sun, 27 Dec 2015 10:15 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा विकास खंड के मनगौढ़िया तौल केंद्र को इस बार गन्ना विभाग के अधिकारियों ने लखीमपुर खीरी जिले की ऐरा चीनी मिल से संबद्ध कर दिया है जबकि इस तौल केंद्र के किसान नानपारा चीनी मिल को गन्ना बेचते थे। गैरजनपद की चीनी मिल को तौल केंद्र देने से किसानों की मुसीबत बढ़ गई है। दो हजार से अधिक किसान प्रभावित हैं। इन किसानों ने केंद्र पर गन्ना तौल कराने से भी इंकार कर दिया। इसकी सूचना पाकर पहुंचे जिला गन्ना अधिकारी को बंधक बनाकर किसानों ने जमकर नारेबाजी की। नाराज किसान लगभग एक घंटे तक गन्ना अधिकारी को बंधक बनाए रहे। जब जिला गन्ना अधिकारी ने नानपारा चीनी मिल और शासन के अधिकारियों से बात कर समस्या समाधान का आश्वासन दिया तब आंदोलित किसान शांत हुए। इस दौरान अफरातफरी की स्थिति रही।
विज्ञापन


नानपारा तहसील अंतर्गत विकास खंड मनगौढ़िया तौल केंद्र बी से राजापुर कतरनिया, शाहपुर कला, पेटरहा और शाहपुर खुर्द समेत पांच गांवों के किसानों को जोड़ा गया है। इन गांवों के किसानों ने इस बार 300 हेक्टेयर से अधिक गन्ने की बोवाई की है लेकिन पेराई सत्र शुरू होने के दौरान बिना किसानों की सहमति के गन्ना विभाग ने बहराइच के मनगौढ़िया गन्ना तौल केंद्र को लखीमपुर खीरी जिले के ऐरा चीनी मिल से संबद्ध कर दिया। इसकी जानकारी शनिवार को किसानों को तब हुई जब वह गन्ना तौल कराने पहुंचे। इसकी सूचना पाकर अन्य किसान भी आंदोलित हो उठे। सभी ने गन्ना तौल कराने से इंकार कर दिया। किसान गन्ना तौल केंद्र को बहराइच के नानपारा चीनी मिल से संबद्ध किये जाने की मांग कर रहे थे। किसानों द्वारा गन्ना तौल से इंकार करने की सूचना पाकर जिला गन्ना अधिकारी रामकिशुन, नानपारा चीनी मिल संघ के उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह व सहयोगी कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। यहां गुस्सा किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी का घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी।

समझाने-बुझाने के बाद किसानों ने गन्ना अधिकारी के साथ बैठक शुरू की। लगभग एक घंटे तक घेराव चला। इस दौरान वार्ता भी हुई लेकिन लखीमपुर खीरी की ऐरा चीनी मिल को गन्ना देने को तैयार नहीं थी। किसानों की अगुवाई कर रहे जनार्दन राय और बृजेश राय ने कहा कि गन्ना विभाग का निर्णय किसानों के साथ धोखा है। इस पर जिला गन्ना अधिकारी ने नानपारा चीनी मिल और शासन के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर समस्या समाधान कराने का आश्वासन दिया तब जाकर किसान शांत हुए। प्रदर्शनकारियों में पूर्व प्रधान रामप्यारे, महेंद्र चौहान, रायपुर के आलमगीर, नेबूलाल चौहान समेत 150 से अधिक किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें