फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी, स्कूलों का समय बदला

Mon, 29 Apr 2019 10:30 PM IST
Praveen Singh न्यूज डेस्क, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
तराई में भीषण गर्मी से स्कूल जाने वाले बच्चे बेहाल हैं। डीएम के निर्देश पर सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसके तिवारी ने स्कूलों का समय बदल दिया है। बीएसए ने बताया कि अब कक्षा एक से आठ तक के स्कूल सुबह 7.30 बजे खुलेंगे। 12 बजे अवकाश होगा। इससे पहले ये स्कूल सुबह आठ बजे से खुलते थे और एक बजे अवकाश होता था। समय बदलने से बच्चों को तेज धूप से कुछ राहत मिलेगी।
विज्ञापन


तराई में तापमान की सख्ती बरकरार है। गर्मी का मिजाज लोगों की परेशानी का सबब बना हुआ है। सोमवार की सुबह चिलचिलाती धूप के साथ हुई। 10 बजे घर से निकलना मुश्किल हो रहा था। यह स्थिति शाम चार बजे तक बरकरार रही। जिसके कारण बाजार और ऑफिस के लिए निकले लोग बेहाल दिखे। स्कूल से लौटने वाले छात्रों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

तापमान में हो सकती रिकॉर्ड वृद्धि
फसल अनुसंधान केंद्र के मौसम विभाग के विशेषज्ञ आरके श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम का मिजाज आगामी दो दिन में और सख्त होने के संकेत मिल रहे हैं। तापमान में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो सकती है। सूरज की तपिश बढ़ेगी। ऐसे में किसानों को सजग रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें