सुरेंद्र सिंह के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महामंत्री चंप
बहराइच। विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय बृहस्पतिवार शाम चार बजे महसी तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिसवां पहुंचे। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद 84 कोसी परिक्रमा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के आवास पर पहुंचकर उनकी दिवंगत माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। सुरेंद्र सिंह की माता का निधन 12 सितंबर को हुआ था।
चंपत राय ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उनके साथ विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अकाउंट ऑफिस से जुड़े वीरेंद्र वर्मा और रामजी यज्ञशाला परिषद के अध्यक्ष शैलेंद्र जी मौजूद रहे। इस दौरान राम मंदिर समेत अन्य मुद्दों पर बातचीत के सवाल पर चंपत राय ने टिप्पणी करने से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि वह शोकाकुल परिवार से मिलने आए हैं। ऐसी स्थिति में किसी अन्य मुद्दे पर बात करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी विषय पर बातचीत करनी हो तो अयोध्या आकर बात की जा सकती है।