बहराइच, महसी, रुपईडीहा। दिल्ली विधानसभा चुनाव तथा उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत से जिले में शनिवार को जश्न का माहौल रहा। शहर से लेकर गांव तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीजे की धुन पर थिरकते हुए आतिशबाजी कर मिठाई बांटी।
महसी के भगवानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए खूब जश्न मनाया। एक दुसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर संजय त्रिवेदी, रामकुमार बाजपेई, धर्मेंद्र शुक्ला, राजबहोरन मिश्रा, राजित मिश्रा,रामललन बाजपेई सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।नानपारा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर मंडल अध्यक्ष रेखा पाण्डेय के नेतृत्व में बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर प्रसाद चढ़ाया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक जायसवाल, जिला प्रभारी अजय गुप्ता, जिला संयोजक अनिल पांडेय, आनंद रस्तोगी, तीरथ साहू, प्रमोद, बंशीधर रस्तोगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। रूपईडीहा में दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत की खुशी में चेयरमैन डा. उमाशंकर वैश्य ,भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य रतन अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष महाराजदीन वर्मा, बूथ अध्यक्ष संतोष वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी। रिसिया में कार्यकर्ताओं ने इंदिरा नगर मोहल्ले के स्टेशन चौराहे पर आतिशबाजी छुड़ाकर जीत का जश्न मनाया।