फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपूर्वक व मिलजुल कर मनाएं त्योहार

विज्ञापन
रिसिया थाने में आयोजित बैठक को संबोधित करते डीएम व मौजूद अधिकारी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
रिसिया (बहराइच)। रिसिया थाना परिसर में जिलाधिकारी शंभु कुमार व एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि दोनों समुदायों के लोग मिलजुलकर त्योहार मनाएं। त्योहार को सकुशल निपटाएं, जिससे उनके नगर का नाम अच्छे कार्य के लिए जाना जाए। इसके बाद उन्होंने थाने का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी कीर्तिप्रकाश भारती व सीओ नरेश सिंह के संयोजकत्व में आयोजित बैठक में गणेश पूजा व मोहर्रम समिति के पदाधिकारियों के साथ तमाम नगरवासी मौजूद रहे। लोगों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारा को बढ़ाते हैं।
बुरे काम से नगर का नाम बदनाम होगा। ऐसे में सभी लोग मिलकर त्योहार मनाएं। एसपी ने कहा कि अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है, लेकिन इसमें ग्रामीण पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ने कहा कि दो दिन बाद मोहर्रम मनेगा। उसी दिन गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन भी होगा। ऐसे में दोनों समुदाय के लोग आपसी मनमुटाव को दूर कर शांतिपूर्वक त्योहार मनाएं। बैठक को सीओ नरेश सिंह व एसओ पीपी पांडेय ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें