फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर डीपीओ का वेतन रोका

Thu, 21 Apr 2016 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नानपारा तहसील क्षेत्र के समग्र ग्राम पंचायत शंकरपुर का निरीक्षण करते सीडीओ। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बहराइच। फखरपुर के माधवपुर में सीडीओ ने गुरुवार को चौपाल लगाई। जिसमें नदारद रहने पर सीडीओ ने डीपीओ का वेतन रोकने का निर्देश दिया। जबकि एडीएम व एएसपी ने पयागपुर के शंभूटिकरी गांव में चौपाल लगाई।
विज्ञापन


इससे पूर्व बुधवार शाम को सीडीओ व एसपी   ने शंकरपुर में चौपाल लगाकर लोगों की शिकायतें सुनीं।

वर्ष 2014-15 में चयनित विकासखंड फखरपुर के समग्र ग्राम माधवपुर में सीडीओ राकेश कुमार ने गुरुवार को चौपाल लगाई। वहां स्पॉट फीडिंग ट्रायल प्रोग्राम के तहत फखरपुर के केंद्रों से मेन्यू के अनुसार गर्भवती महिलाओं को तैयार भोजन व फल और अति कुपोषित बच्चों को पुष्टाहार व खाद्य तेल के वितरण के बारे में सीडीओ ने जानकारी मांगी।

मगर डीपीओ सुनील श्रीवास्तव मौके से नदारद थे। इस पर सीडीओ ने अग्रिम आदेश तक उनका वेतन रोकने का निर्देश दिया। तहसील दिवस के प्रार्थनापत्रों के निस्तारण की गुणवत्ता परखने के लिए तीन फरियादियों की अनुपस्थिति पर तहसीलदार कैसरगंज को भी जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन


पयागपुर ब्लॉक के ग्राम शंभूटिकरी में एडीएम विद्याशंकर सिंह व एएसपी नगर दिनेश त्रिपाठी मौजूद रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने एक चकमार्ग पर अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। जिस पर अफसरों ने 25 अप्रैल को पैमाइश कराने का निर्देश देते हुए ग्राम प्रधान को चकमार्ग पाटने का भी निर्देश दिया।

नवाबगंज ब्लॉक के समग्र ग्राम पंचायत शंकरपुर में आयोजित चौपाल की अध्यक्षता सीडीओ राकेश कुमार व एसपी सालिकराम वर्मा ने की। सीडीओ ने बताया कि गांव में 42 शौचालय व 28 लोहिया आवास बने मिले। इसमें तीन लोगों ने आवास का पैसा नहीं निकला है।

इस पर सीडीओ ने बीडीओ को निर्देश दिया कि बाकी बचे ग्रामीणों के खाते में पैसे भेजकर आवास बनवाएं। वहीं 40 लोगों का इंदिरा आवास बना होने की जानकारी मिली। पेयजल की समीक्षा में पता चला कि 28 में से 12 हैंडपंप खराब हैं। इस पर सीडीओ भड़क गए। उन्होंने जल निगम के जेई को जल्द ही हैंडपंप दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें