फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्टम कार्यालय में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Sun, 03 Jan 2016 10:04 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ मंडल कस्टम के कमिश्नर एमएस आहूवालिया ने रविवार को रुपईडीहा कार्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद कार्यालय पर भारत व नेपाल के व्यापारियों के साथ बैठक में उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन


कस्बे के प्रबुद्ध लोगों से बात कर तस्करी की समस्या पर चर्चा की। कमिश्नर ने बताया कि वर्ष 2014-15 में 16 लाख का सीजर कस्टम ने किया है। एससबी ने 14 लाख का सीजर किया है।

सीजर के लिए कस्टम की स्पेशल टीम बनाई गई जो रुपईडीहा कार्यालय में सूचना पर कार्रवाई करेंगी। कहा कि किसी भी समस्या से निपटने के लिए छापेमारी एसएसबी और कस्टम संयुक्त रूप से करेगी।
विज्ञापन


बताया कि लैंड कस्टम के अधीक्षक अंचल अग्रवाल और दो इंस्पेक्टर की स्पेशल टीम बनाई गई है। सहयोग के लिए लैंड कस्टम से अलग नानपारा, मिहींपुरवा, कतर्नियाघाट, लखमीपुर खीरी, गौरीफंटा की स्पेशल टीम सूचना मिलने पर कार्रवाई करती है।

लैंड कस्टम से संबंधित शिकायतों का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। कमिश्नर से कस्बे के व्यापारियों ने कहा कि रुपईडीहा कस्टम के कर्मचारी दो किलोमीटर की बंदिश होने की बात कहकर कार्रवाई नहीं करते हैं।
विज्ञापन


इससे तस्करों के हौसले बुलंद हैं। इस पर कमिश्नर ने कहा कि दो किलोमीटर का दायरा नहीं है। कस्टम के कर्मचारी अपने देश में छापेमारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें