फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: शहर में 60 स्थानों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
घंटाघर चौराहे पर लगा सीसीटीवी कैमरा।    -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। शहर की सुरक्षा व्यवस्था अब और मजबूत होगी। नगर पालिका प्रशासन 60 जगह सीसीटीवी कैमरे लगवाने जा रहा है। कैमरों के लिए स्थानों का चयन कर लिया गया है और शासन की ओर से बजट भी जारी कर दिया गया है। शुरुआती चरण में 16 स्थानों पर कैमरे लगाने का काम शुरू भी हो गया है।
विज्ञापन




शहर के कई हिस्सों में चोरी, मारपीट और अन्य घटनाएं आए दिन सामने आती रहती हैं। कई बार पुलिस को भी बिना साक्ष्य घटना का सुराग नहीं मिलता। नगर पालिका की संपत्तियों को भी अराजक तत्व आए दिन नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं। इसी को देखते हुए नगर पालिका परिषद प्रशासन ने पूरे शहर को सीसीटीवी लगाने का निर्णय लिया है।


नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि श्यामकरन टेकड़ीवाल ने बताया कि शासन से प्रथम चरण में 40 लाख रुपये का बजट मिला है। इसी बजट से शहर के प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में कैमरे लगाए जा रहे हैं। इनमें घंटाघर, पीपल तिराहा, अस्पताल चौराहा, छोटी बाजार, डिगिहा तिराहा, पानी टंकी चौराहा, छावनी बाजार और अग्रसेन चौक सहित कुल 60 स्थान शामिल हैं। 16 स्थानों पर कैमरे लगाने का कार्य शुरू हो गया है और कोशिश है नवंबर माह के अंत तक सभी कैमरे लगा दिए जाएं।
विज्ञापन



स्थापित होगा कंट्रोल रूम
शहर की निगरानी के लिए एक कंट्रोल रूम भी नगर पालिका परिषद कार्यालय में स्थापित किया जाएगा। वहां से कैमरों की लाइव फीड लगातार मॉनिटर की जाएगी। चेयरमैन प्रतिनिधि के अनुसार, पुलिस एवं ट्रैफिक विभाग के साथ समन्वय बनाकर निगरानी की व्यवस्था की जाएगी, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें