विशेश्वरगंज (बहराइच)। विकास क्षेत्र विशेश्वरगंज की ग्राम पंचायत अमकोलवा में बनी गोशाला में सोमवार सुबह एक मवेशी की मौत हो गई। तीन मवेशी बीमार हैं। ग्राम प्रधान ऊजमा खातून ने बताया कि इसकी सूचना पशु चिकित्सा अधिकारी को दिए जाने के बाद एक टीम ने गांव पहुंचकर जांच की है। पशु चिकित्सा अधिकारी सिद्धार्थ श्रीवास्तव व बीएन त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। तीन बीमार जानवरों को बुखार व कमजोरी जैसे लक्षण पाए गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्राम प्रधान की लापरवाही के कारण पशुओं को दिक्कत होती है।
गोशाला में क्षमता से अधिक जानवर पहले से ही थे, रविवार शाम को पड़ोस के ग्राम सभा बालापुर से करीब 80 जानवर इसी गोशाला में छोड़ा गया है। गोशाला में पर्याप्त मात्रा में टिन शेड नहीं हैं। डीएम मोनिका रानी का कहना है कि सभी गोशालाओं में मवेशियों के बेहतर रख रखाव के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।