फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पंजीकरण 40 का, चल रहे 70 से अधिक अल्ट्रासाउंड केंद्र

Tue, 11 Jul 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में बड़े पैमाने पर अल्ट्रासाउंड सेंटर चल रहे हैं लेकिन इनमें सिर्फ 40 का ही पंजीकरण है। शेष बिना पंजीकरण के धड़ल्ले से चल रहे हैं। वहीं शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पैथालॉजी भी चल रही हैं। जहां मरीजों को जांच के नाम पर लूटा जा रहा है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों की माने तो जिले में 70 से अधिक अल्ट्रासाउंड सेंटर चल रहे हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की फाइलों में सिर्फ 40 का ही पंजीकरण है। शेष कैसे चल रहे हैं इसकी जानकारी किसी को नहीं। अभी हाल ही में पयागपुर में चल रहे एक अल्ट्रासाउंड सेंटर को स्वास्थ्य विभाग की ओर से सील किया गया था। इसके साथ ही जिले के कई और ऐसे अल्ट्रासाउंड सेंटर हैं जिन्हें बंद कराया गया था, लेकिन वह फिर खुल गए हैं। यहां मोटी रकम लेकर मरीजों को खूब लूूटा जाता है।
प्यारी बिटिया पोर्टल पर डाटा फीड करने में आनाकानी
अल्ट्रासाउंड सेंटर में संचालन का खेल पुराना है। परीक्षण में भी बहुत से सेंटर मानकों का पालन नहीं करते हैं। हालांकि इसके लिए कई व्यवस्थाएं हैं पर उनका पालन नहीं किया जाता है। इस खेल पर शिकंजा कसने के लिए प्यारी बिटिया पोर्टल शुरू किया गया है। क्या जांच हुई इसका डाटा पोर्टल पर हर माह फीड करना होता है, लेकिन जिले के कुछ अल्ट्रासाउंड सेंटर डाटा फीड करने में रुचि नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

बिना पंजीकरण के चल रहीं अवैध क्लीनिक
शहर समेत जिले के विभिन्न इलाकों में सैकड़ों की संख्या में अवैध क्लीनिक चल रही हैं। जिन पर स्वास्थ्य विगाग की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही है। अवैध क्लीनिक का बात करें तो, जिले के तेजवापुर ब्लॉक के खैरा बाजार, केशरापुर, सिंगाही, रैपुरा, महसी, नौतला, राजीचौराहा, थैलिया, रायपुर, रामगांव, उत्तमनगर चौराहा आदि जगहों पर झोलाछाप बिना पंजीकरण के क्लीनिक चला रहे हैं।

जिले में चल रहे कई अवैध अल्ट्राडाउंड सेंटरों को बंद कराया जा चुका है। अल्ट्राडाउंड सेंटर यदि कहीं अवैध चलता पाया गया तो उसे बंद कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ.एसके सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें