फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: लाठियों से पीटकर मवेशी को मार डाला, आक्रोश

Wed, 07 Jun 2023 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। थाना क्षेत्र में खेत की रखवाली के दौरान दो लोगों ने गोवंशीय पशु को लाठियों से जमकर पीट दिया था। घायल गोवंशीय पशु की बुधवार को मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। पुलिस ने दोनों पर मुकदमा दर्ज कर मृत गोवंश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बीबीपुर चकपुरवा में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण देवसरन ने आरोप लगाते हुए बताया कि बीते 27 मई को वह गन्ने की रखवाली कर रहा था। दूसरे गन्ने के खेत में मौजूद गोवंश पर प्रकाश चन्द्र व सूर्य प्रताप ने डंडों से हमला कर दिया। दोनों ने गोवंश को इतना पीटा कि वह वहीं गिर गया। घायल गोवंश की बुधवार को मौत हो गई।
देवसरन ने बताया कि उसकी तहरीर पर पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दोनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन गिरफ्तार नहीं किया है। इसके कारण ग्रामीणों में आक्रोश है। गोवंश की मौत पर ग्रामीण बालराम, फुलचंद्, सुरेश, गुड्डू, गोमती, मनोज कुमार, विक्रम, राकेश कुमार, सोमनाथ, कौशल, अजीत, रामनाथ आदि ने प्रदर्शन किया। थाना प्रभारी दद्दन सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें