फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दो घरों से नकदी व जेवर सहित लाखों की चोरी

विज्ञापन
 हुजूरपुर के पलटनपुरवा में मकान में चोरी के बाद बिखरा सामान। 
विज्ञापन
शिवपुर/हुजूरपुर। जिले में रविवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर 40 हजार रुपये नकद और करीब 10 लाख के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। पीड़ितों ने संबंधित थानों में शिकायत दर्ज कराई है। खैरीघाट थाना के बाजपुरवा गांव में उग्रसेन पाल का परिवार गर्मी के कारण घर के बाहर खुले स्थान पर सो रहा था। इस बीच दीवार में सेंध लगाकर घर में घुसे चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ा और 40 हजार रुपये नकद और करीब साढ़े चार लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। खैरीघाट थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

उधर, हुजूरपुर थाना के पलटनपुरवा गांव में मुकेश के घर भी रविवार रात चोरों ने धावा बोला। परिवार की महिलाएं छत पर सो रही थीं, जबकि पुरुष घर के बाहर द्वार पर सो रहे थे। देर रात चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। उन्होंने अलमारी और बक्सों के ताले तोड़ दिए। इसके बाद बक्से में रखे सोने के झुमके, दो मंगलसूत्र, सोने का सिक्का, पाजेब और पायल उठा ले गए। चोरी गए जेवरों की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। पीड़ित मुकेश ने थाने में तहरीर देकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें