फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: एक ही रात में दो घरों से उड़ाई नकदी व जेवर

Mon, 13 May 2024 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने विहिप जिला सहमंत्री और किसान के घर को बनाया निशाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फखरपुर (बहराइच)। सिसुवारा गांव में शनिवार की देर रात छत के रास्ते किसान के घर में घुसे चोरों ने गृहस्वामी के कमरे की कुंडी लगा दी। इसके बाद अन्य कमरों में रखे बक्से व अलमारी का ताला तोड़कर नकदी, जेवर सहित लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। वहीं गांव निवासी विहिप नेता के घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए नकदी जेवर सहित लाखों का सामान पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
फखरपुर थाना क्षेत्र के सिसुवारा गांव निवासी किसान व प्रधान प्रतिनिधि अजय शुक्ला के घर छत के रास्ते घुसे चोरों ने सीढि़यों से आंगन में उतर गए। इसके बाद कमरों में रखे बक्सों व अलमारियों का ताला तोड़कर ढाई लाख रुपये, एक हार, आठ अंगूठी, तीन चैन, दस जोड़ी कंगन, आठ जोड़ी पायल, पांच जोड़ी झुमकी, तीन मंगलसूत्र, नथनी चोरी कर ले गए। सोमवार की सुबह जब गृहस्वामी उठा तो बाहर से कमरे का दरवाजा लगा होने पर किसी तरह कुंडी खुलवाई। जब बाहर आकर देखा तो अन्य कमरों में रखे सोने-चांदी के जेवर व रुपये गायब देख उनके होश उड़ गए। किसान ने बताया कि चोरों ने उसका ट्रैक्टर बेचने का रखा रुपये सहित लगभग दस लाख से अधिक का माल पार कर दिया है। वहीं गांव निवासी विहिप जिला सहमंत्री धर्मेंद्र शुक्ल ने बताया कि घर के पिछले हिस्से से घुसे चोरों ने उनका गेहूं बिक्री का 40 हजार रुपये सहित लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। पीडि़तों ने चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी है। सूचना पर एसओजी और थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमित पुलिस गश्त की खुली पोल
क्षेत्रीय ग्रामीणों में पुलिस विभाग के प्रति खासा रोष है। उनका कहना है कि जब जिला में चुनाव के चलते स्थानीय पुलिस के साथ बाहरी जनपदों की भी पुलिस सुरक्षा में लगी है। फिर भी चोर एक ही रात में दो घरों को निशाना बना गए। जिससे पता चलता है कि पुलिस नियमित गश्त की सिर्फ खानापूर्ति ही कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें