फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा। इटहा के जगदीश नगर में शनिवार रात एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में घर में बने टिनशेड के भीतर फंदे से लटका मिला। मृतका के पिता ने दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए ससुरालीजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू की है।
विज्ञापन


क्षेत्र के बधौली गांव निवासी मल्हाराम ने अपनी बेटी सोना (21) का विवाह एक वर्ष पूर्व जगदीश नगर निवासी भोले के साथ किया था। शनिवार रात सोना का शव फंदे से लटकता मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस व मृतका के मायके वालों को दी। सूचना मिलने पर बेटी की ससुराल पहुंचे मल्हा राम ने आरोप लगाया कि विवाह के तीन माह के बाद से ही उनकी बेटी को अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित किया जा रहा था। थाना प्रभारी गुरुसेन सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पति भोले, ससुर सिपाहीलाल व उनकी पत्नी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें