फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: धर्मांतरण की साजिश में छह पर केस, दो गिरफ्तार

Mon, 05 Jun 2023 10:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। ईसाई मिशनरियों द्वारा नानपारा कोतवाली के भग्गापुरवा में हिंदुओं के धर्मांतरण की घटना प्रकाश में आने पर जिला प्रशासन में हड़कंप की स्थिति है। धर्मांतरण प्रकरण में पुलिस ने चर्च के पादरी समेत दो लोगों को जेल भेज दिया है। वहीं चार अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए दो टीमें दबिश दे रही हैं। दूसरी ओर बार्डर क्षेत्र में लगातार धर्मांतरण के प्रकरणों से हिंदू संगठनों में उबाल है।
विज्ञापन


कोतवाली नानपारा के भग्गापुरवा गांव स्थित चर्च में रविवार को प्रार्थना सभा हो रही थी। इसमें सैकड़ों की संख्या में हिंदू महिलाएं, पुरुष व बच्चे मौजूद थे। इस दौरान हिंदू देवी देवताओं के प्रति अपशब्द कहकर ईसाई धर्म के प्रति प्रेरित किया जा रहा था। इसकी भनक लगते ही हिंदू संगठन के लोग भड़क उठे और कोतवाली पहुंच कर विरोध जताया। साथ ही कई लोगों को नामजद करते हुए शिकायत की।
शिकायत पर भग्गापुरवा चर्च पहुंची पुलिस के साथ भी चर्च में मौजूद लोगों ने नोकझोंक व धक्कामुक्की की। इस दौरान धर्मांतरण के लिए लोगों को प्रेरित करने वाले मुख्य आरोपी पादरी अनिल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक अन्य आरोपी रामनरायण को भी पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने दोनों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें से पादरी समेत दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं फरार चल रहे चार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों ने धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

धर्मांतरण के लिए दिया जाता है लालच
नानपारा के भग्गापुरवा स्थित प्रार्थना सभा में शामिल होने वाले एक शख्स ने बताया कि सभा के दौरान ईसाई धर्म को सर्वोपरि बताया जा रहा था। साथ ही इसे मानने वाले लोगों के घर धनवर्षा होने की बात भी कही जा रही थी। यही नहीं ईसाई धर्म के मानने वालों के पास पैसा अधिक होने और उनकी ओर से इस धर्म में शामिल होने पर उनके द्वारा धन बल से मदद करने का आश्वासन भी दिया जा रहा था। हालांकि अमर उजाला इन आरोपों की पुष्टि नहीं करता है।
मिहींपुरवा व रुपईडीहा बार्डर पर भी धर्मांतरण के खेल
साल 2015- 16 में मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के गांव में भी धर्मांतरण को लेकर आरोप लगे थे। उस दौरान भी ईसाई मिशनरियों द्वारा हिंदुओं को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म के प्रति प्रेरित करने का आरोप लगा था। वहीं साल 2021 में रुपईडीहा बाॅर्डर पर घुमंतू परिवारों के ईसाई धर्म में शामिल होने की चर्चाएं सामने आई थी।

रिसिया में प्रधान प्रतिनिधि का वायरल हुआ था वीडियो
अगस्त 2021 में रिसिया विकास खंड में भी हिंदुओं के धर्मांतरण की चर्चा जोर शोर से उठी थी। जब एक प्रधान प्रतिनिधि ने उसके गांव के आसपास के क्षेत्रों में कई परिवारों के ईसाई धर्म में शामिल होने का वीडियो वायरल हुआ था। प्रधान प्रतिनिधि ने अपने वायरल वीडियो में 40 से अधिक परिवारों के मिशनरियों के संपर्क में आकर धर्म परिवर्तन करवाने का दावा किया था।
वहीं इस दौरान शहनवाजपुर निवासी एक युवक का पत्र भी वायरल हुुआ था, जिसमें उसने अपने छोटे भाई की पत्नी के ईसाई धर्म में शामिल होने की बात कही थी। हालांकि एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने गांव का दौरा कर धर्मांतरण की बातों का खंडन किया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें