फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्र संघ के मीडिया प्रभारी पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। रामगांव थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रामगांव में तैनात शिक्षिका प्रीती अग्रवाल का आरोप है कि वह शनिवार को स्कूल में थी। तभी शिक्षामित्र दुर्गेश श्रीवास्तव यहां पर बनियान और तौलिया पहनकर आ गए। उन्होंने बिना किसी बात के कहासुनी शुरू करते हुए विवाद करने का प्रयास किया। अभद्रता की गई।
विज्ञापन

रामगांव थानाध्यक्ष अभय सिंह का कहना है कि शिक्षिका की तहरीर पर शिक्षामित्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उधर शिक्षामित्र संघ के मीडिया प्रभारी दुर्गेश श्रीवास्तव का कहना है कि बिना मानक के ड्रेस वितरण कराने का दबाव शिक्षिका बना रही थी। अनर्गल कटाक्ष किए जा रहे थे। इसकी शिकायत किए जाने के बाद भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अगर जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई, तो संघ आंदोलन को विवश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें