फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: गोवंशों की मौत में ट्रक चालक सहित चार पर केस

Mon, 29 May 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। थाना क्षेत्र के बौंडी -जैतापुर मार्ग पर रविवार शाम गायों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में चार गायों की मौके पर ही मौत हो गई थी। छह मवेशी घायल हो गए थे। गायों की मौत पर पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीण इसे तस्करी से भी जोड़ कर देख रहे हैं। प्रकरण में गाय भेजने वाले प्रधान को छोड़ने की भी चर्चाएं तेज हैं।
विज्ञापन


बौंडी थाना क्षेत्र में रविवार शाम गायों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया था। ट्रक में ठूंस कर भरी गई 22 गायों में से चार की मौत हो गई थी। एक ही ट्रक में 22 गाय भरी जाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश था। इसकी जानकारी होने पर एएसपी ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाबुझा कर शांत करवाया। मृत गायों का अंतिम संस्कार करवाया गया। प्रकरण में एएसपी ने जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
थाना प्रभारी गणनाथ प्रसाद ने बताया कि ग्रामीणों की तहरीर पर ट्रक ड्राइवर सलमान, गायों को गौशाला भेजने वाले ग्राम प्रधान के सहयोगी रमेश व दो अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें