फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले आप जिलाध्यक्ष समेत 11 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों के विरोध में प्रदर्शन करने वाले आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत 11 लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। धारा 144 का उल्लघंन व महामारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसपी विपिन मिश्रा ने बताया कि आम आदमी पार्टी की जिलाध्यक्ष संतोष कुमारी रस्तोगी ने अपने आठ-दस कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार को दोपहर कलेक्ट्रेट के सामने मोटरसाइकिल को घसीटते हुए सरकार विरोधी नारे लगाकर प्रदर्शन किया।
जिले में धारा 144 व कोरोना महामारी को देखते हुए शासन की ओर से जारी लॉकडाउन के नियमों का यह उल्लंघन है। सिविल लाइन चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार सिंह की तहरीर पर नगर कोतवाली में आप जिलाध्यक्ष समेत 11 लोगों के खिलाफ धारा 188, 269 व महामारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांच रोडवेज चौकी इंचार्ज पवन गिरी को सौंपी गई है।
विज्ञापन

आवाज को दबाने के लिए दर्ज किया गया केस
आप की जिलाध्यक्ष संतोष कुमारी रस्तोगी ने कहा कि यह लोकतंत्र है और लोकतंत्र में सभी को अपनी आवाज उठाने का अधिकार है। प्रशासन चाहे जितने मुकदमा दर्ज कर ले। आप पार्टी अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। आम आदमी पार्टी मुकदमे से डरने वाली पार्टी नहीं है। आवाज को दबाने के लिए केस दर्ज किया गया है, लेकिन आगे भी गलत के खिलाफ आवाज बुलंद होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें