फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पुलिस वाहन को कार ने मारी टक्कर, तीन पुलिसकर्मी घायल

Thu, 28 Aug 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मंगलपुरवा पचदेवरी गांव में आत्महत्या की सूचना पर जांच के लिए निकली पुलिस फॉरेंसिक टीम के वाहन को मंगलवार रात तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हरदी पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सभी घायलों को सीएचसी महसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



फॉरेंसिक यूनिट प्रभारी धर्मवीर अपनी टीम के साथ ग्राम मंगलपुरवा पचदेवरी में आत्महत्या की सूचना पर जांच के लिए निकले थे। मंगलवार रात करीब 10 बजे राजी चौराहा के पास शिवपुर बाजार निवासी कार सवार अभय गुप्ता पुलिस वाहन में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि फॉरेंसिक यूनिट की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में चालक कांस्टेबल सौरभ त्रिपाठी, कांस्टेबल सोमनाथ मद्धेशिया और कांस्टेबल विवेक अवस्थी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें