फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कार ने मां-बेटे को मारी टक्कर, बेटे की मौत

Mon, 16 Oct 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-बहराइच मार्ग पर जरवल कटी के पास तेज रफ्तार कार व बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पीछे बैठी उसकी मां घायल हो गई। पुलिस ने महिला को सीएचसी पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन



बाराबंकी जिले के सहादतगंज निवासी तनु तिवारी (25) सोमवार को अपनी मां उषा तिवारी (45) के साथ बहराइच आए थे। वहां से शाम को वह घर वापस जा रहे थे। बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के जरवल कटी के पास लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक चला रहे तनु तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी मां उषा तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने उषा को सीएचसी में भर्ती करवाया। पुलिस का कहना है कि युवक हेलमेट पहने था। इसके बाद भी सिर पर गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसरगंज कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें