फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण हादसा: पेड़ से टकराई कार, तीन की मौत... दो की हालत नाजुक; बाबा नीम करौली दर्शन को जा रहे थे

Mon, 26 Jan 2026 01:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में भीषण हादसा हो गया। यहां एक कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, दो की हालत नाजुक बनी हुई है। यह लोग बाबा नीम करौली दर्शन को जा रहे थे। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
अभिषेक शुक्ला, दीपू वर्मा, नितीश सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच में सोमवार तड़के नानपारा–लखीमपुर हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। वहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


बलरामपुर जिले के निवासी पांच लोग रविवार रात करीब 10 बजे कार से नैनीताल स्थित बाबा नीम करौली के दर्शन के लिए निकले थे। तड़के लगभग 3 बजे झाला मोड़ से आगे ममता मेडिकल के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। वाहन पलटकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा।

हादसे में कार सवार अभिषेक शुक्ला पुत्र सदानंद शुक्ला, दीपू वर्मा पुत्र दिनेश वर्मा तथा नितेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अजय शर्मा पुत्र मदन शर्मा के बाएं हाथ व पैर में गंभीर फ्रैक्चर है। जबकि, लवकुश शर्मा पुत्र काली प्रसाद को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन


जालिम नगर थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को वाहन से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोतीपुर भेजा। वहां चिकित्सकों ने तीन लोगों के मृत होने की पुष्टि की। गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी है। परिजनों के पहुंचने का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें