फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। हरदी में मन्ना बाबा चौराहे के निकट शनिवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दंपती व बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को सीएचसी महसी पहुंचाया गया, जहां महिला की मौत हो गई। जबकि उसके पति व बेटे को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

श्रावस्ती के गिलौला थाना अंतर्गत ग्राम कल्याणपुर निवासी नवीन अपनी पत्नी अनीता देवी व बेटे के साथ बहराइच में खैरीघाट थाना क्षेत्र के चकदहा गांव में अंतिम संस्कार में शामिल होने बाइक से जा रहे थे। हरदी थाना अंतर्गत मन्ना बाबा चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
तीनों घायलों को आसपास के लोगों की मदद से सीएचसी महसी में भर्ती कराया गया। जहां अनीता देवी ने दम तोड़ दिया। घायल नवीन व बच्चे को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मृतका अनीता के पिता मेड़ीलाल ने थाने में तहरीर दी है। एसओ आरपी यादव ने बताया कि वाहन को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें