फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित की मौत के विरोध में कैंडल मार्च निकाला

Fri, 22 Jan 2016 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। डॉ. अंबेडकर राजकीय छात्रावास के छात्रों व भारत मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्यों ने गुरुवार देर रात रोहित बेमुला की मौत के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। सभी ने विरोध प्रदर्शन कर घटना की कड़े शब्दों में निंदा की।
विज्ञापन


रोहित बेमुला की मौत के विरोध में अंबेडकर छात्रावास के छात्र गुरुवार देर शाम को सड़कों पर उतर आए। छात्रों ने अंबेडकर पार्क से कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च पीपल चौराहा, घंटाघर, छोटीबाजार, गुरुनानक चौक से होता हुआ अंबेडकर छात्रावास आकर संपन्न हुआ।

मार्च के दौरान छात्रों ने रोहित की मौत के विरोध में नारेबाजी की। मौके पर सरोज कुमार, राकेश कुमार, धर्मपाल, रामदर्शन, संजीत कुमार, राम अशीष, रामकुमार, मुकेश आदि छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन


इसी के साथ भारत मुक्ति मोर्चा के तत्वावधान में भी कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान अंबेडकर पार्क पर सभी ने दो मिनट का मौन रखकर रोहित को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


सभा में पुरुषोत्तम जैसवार, जीवनलाल वाल्मीकि, राजेश कुमार, विमलेश गौतम, सीताराम रावत, मुकेश, राम आशीष, सरोज, चंद्रशेखर, धर्मराज, विशाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें