फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सात रुपए में लड्डू तो 63 रुपए में प्रत्याशी खिला सकेंगे बिरयानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। निकाय चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा चुनावी खर्च के लिए विभिन्न वस्तुओं का किराया/मूल्य निर्धारित कर दिया गया है। चुनावी खर्च पर हुए व्यय का ब्यौरा तैयार करने के लिए जिला स्तर पर तैयार की गई सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/मंत्री को भेज दी गई है। इसमें एक लड्डू की कीमत सात रुपये तो एक हाफ प्लेट बिरयानी की कीमत 63 रुपये रखी गई है।
विज्ञापन


जिला स्तर पर तैयार सूची में समोसा आठ रुपए, चाय सात रुपए व कॉफी 13 रुपए, लंच पैकेट सामान्य 42 रुपए, स्पेशल 105 रुपए प्रति थाल, नान वेज बिरयानी हाफ प्लेट 63 रुपए व वेज बिरयानी के एक पैकेट का दर 63 रुपए निर्धारित किया गया है। जीप तेल सहित 971 रुपए, ऑटो तेल समेत 525 रुपए, टाटा सूमो, क्वालिस, स्कार्पियों नान एसी के लिए 1495 रुपए व एसी का 1643 रुपए, बाइक पेट्रोल सहित 420 रुपए की दर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें