फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर का पानी घरों में भरा

Sun, 11 Sep 2016 09:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पानी घरों में भरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फसल की सिंचाई के लिए कुछ दिन पूर्व किसानों द्वारा काटी गई सरयू नहर का पानी पुरैना गांव के दर्जनभर घरों में भर गया। जलभराव के कारण शनिवार रात एक ग्रामीण का मकान गिर गया। तहसील प्रशासन को मकान गिरने की सूचना दी गई है। 
विज्ञापन


विशेश्वरगंज में पयागपुर से होकर गोंडा के खरगूपुर को सरयू नहर जाती है। सरयू नहर परियोजना की देखरेख गोंडा जनपद का सरयू नहर खंड दो करता है। नहर के किनारे बसे गांव के किसान खेतों में सिंचाई के लिए अक्सर नहर काट देते हैं। सिंचाई के लिए पुरैना गांव के निकट कुछ दिन पूर्व नहर काटी गई थी लेकिन उसे बंद नहीं किया गया।

इससे नहर का पानी गांव में घुस गया है। गांव के गुरदीन का कच्चा मकान शनिवार रात भरभराकर गिर गया। घर में अनाज व सामान नष्ट हो गया। गांव के चुन्नू लाल, महंत, भगवानदीन, विक्रम राजेश, पृथ्वे समेत दर्जन भर मकानों में भी पानी भरा है। करीब 50 बीघा से अधिक फसल भी जलमग्न हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें