बहराइच। जिले के सभी छह सर्किलों के 22 थानों की पुलिस ने एसपी के आदेश पर अभियान चलाकर बुधवार और बृहस्पतिवार को विभिन्न मामलों में वांछित 100 वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
शहरी सर्किल के नगर कोतवाली पुलिस ने दो, देहात ने दो, दरगाह शरीफ ने चार वांछितों को पकड़ा है। पयागपुर सर्किल में थाना पयागपुर में छह, रिसिया चार, रानीपुर चार वारंटी और एक वांछित, विशेश्वरगंज पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इसी तरह, कैसरगंज सर्किल में जरवलरोड ने पांच, फखरपुर ने एक, हुजूरपुर दो और कैसरगंज कोतवाली ने एक वारंटी व एक जिलाबदर, नानपारा सर्किल के थाना नानपारा ने अठारह, मटेरा ने चार, नवाबगंज पांच और रूपईडीहा से 11 वारंटी पकड़े हैं। मिहींपुरवा सर्किल में मोतीपुर थाना ने दो, सुजौली ने दो और महसी सर्किल के थाना हरदी ने तीन, रामगांव ने छह, खैरीघाट ने छह और बौंडी थाना की पुलिस ने पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया है।