फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुआ पकड़ने को लगाया पिंजड़ा

Tue, 06 Sep 2016 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
वन विभाग की टीम सक्रिय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के बसौना माफी गांव में दो दिन पूर्व एक बालिका को शिकार बनाने वाले तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम सक्रिय हुई है। कतर्नियाघाट सेंक्चुरी से मंगाए गए दो पिंजरे बसौना व आजाद नगर गांव के निकट लगाए गए हैं। तेंदुए की तलाश में वन विभाग की टीमें रात औैर दिन में कांबिंग कर रही हैं। 
विज्ञापन


रामगांव क्षेत्र में सरयू के कछार में स्थित बसौना गांव में दो दिन पूर्व घर के सामने हैंडपंप पर हाथ धो रही छह वर्षीय बालिका को एक तेंदुए ने निवाला बना लिया था। इसके बाद वन क्षेत्राधिकारी रुस्तम परवेज की अगुवाई में टीम ने तेंदुए को पकड़ने का अभियान शुरू किया। तेंदुआ कभी बसौना तो कभी आजाद नगर गांव के निकट खेतों में भटक रहा है।

सरयू के कछार में भी उसके पदचिन्ह मिल रहे हैं। उधर कांबिंग कर रही वन विभाग की टीम को अभी तक तेंदुआ नजर नहीं आया है। पदचिन्ह मिलने से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए मंगलवार को कतर्नियाघाट सेंक्चुरी से दो पिंजरे मंगाए गए हैं।
विज्ञापन


उन्हें बसौना व आजादनगर गांव के निकट सरयू के कछार के रास्ते पर लगाया गया है। कांबिंग के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। यह टीमें दिन और रात में कांबिंग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें