फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: चंडीगढ़ व देहरादून के लिए भी चलेंगी बसें

Tue, 20 Jan 2026 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा। भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा को जारी रखने के लिए रोडवेज प्रशासन ने छह बसों के परमिट नवीनीकरण (रिन्यूअल) का प्रस्ताव निगम मुख्यालय को भेजा है। इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा को देखते हुए नेपालगंज से अन्य प्रमुख शहरों के लिए नई बसें चलाने की भी तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन



वर्तमान में रुपईडीहा से भारत-नेपाल मैत्री सेवा के तहत छह बसें संचालित हो रही हैं, जिनमें चार बसें दिल्ली और दो बसें लखनऊ के लिए चलती हैं। इन बसों के परमिट की अवधि समाप्त होने वाली है। रुपईडीहा डिपो के प्रभारी एआरएम रामसूरत सुमन ने बताया कि मैत्री बस सेवा में कोई बाधा न आए, इसलिए समय रहते परमिट नवीनीकरण का प्रस्ताव भेजा गया है।


मैत्री सेवा को विस्तार देते हुए प्रशासन ने कुछ नए रूटों पर छह नई बसों के संचालन का निर्णय लिया है। इसके तहत चार बसें चंडीगढ़ और दो बसें देहरादून के लिए चलाने हेतु राज्य परिवहन सचिव और राज्य परिवहन प्राधिकरण को डिमांड पत्र भेजा गया है। एआरएम ने बताया कि स्वीकृति मिलते ही नये रूटों पर बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें