फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कोहरे में बिना इंडीकेटर दौड़ रहीं बसें

विज्ञापन
बहराइच में रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी बस पर नही लगी फॉगलाइट। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज बस अड्डे से संचालित होने वाली निगम की अधिकांश बसों में इंडीकेटर, रिफ्लेक्टर व वेदरबल्ब गायब हैं। ऐसे में इन बसों का संचालन करना किसी बड़े हादसे को दावत देने से कम नहीं है। हालांकि निगम प्रशासन अपनी सभी बसों में वेदरबल्ब लगे होने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

तराई में ठंड ने दस्तक दे दी है। रात से कोहरे की धुंध छाने लगी है। कोहरे से बचने के लिए वाहन संचालक अपने वाहनों में फागलाइट व वेदरबल्ब को ही विकल्प के रूप इस्तेमाल करत हैं, लेकिन जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज बस अड्डे से संचालित ज्यादातर बसों में अभी तक निगम प्रशासन की ओर से वेदरबल्ब का इंतजाम नहीं किया गया है। जबकि अभी हाल ही में 24 नवंबर को परिहवन निगम के प्रबंधक निदेशक द्वारा अपनी समीक्षा बैठक के दौरान प्रदेश के सभी मंडलों के जानेल अधिकारियों को निर्देशित किया था कि सभी अपने-अपने नोडल क्षेत्रों में भ्रमण कर बसों व बस अड्डों की व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण करें।
बसों में शीत ऋतु व कोहरे की सुरक्षा के लिए हेटलाइट में ऑलवेदर बल्ब को अवश्य लगवाएं। बसों के पीछे दोनों साइडों में ओर आगे रेट्रोरिफ्लेक्टिव टेप लगवाकर बैक व ब्रेक लाइट, इंडीकेटर, वाइपर क्रियाशील रखें, लेकिन इसके बावजूद जिले का निगम प्रशासन व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने में गंभीर नहीं दिखाई दे रहा है। समय रहते अगर व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

बसों से सामने आ रही हकीकत
बुधवार को जब अमर उजाला की टीम रोडवेज बस अड्डे पहुंची तो देखा कि लखनऊ जाने के लिए तीन-चार बसें एक लाइन में खड़ी थीं, लेकिन किसी में फॉग लाइट नदारद रहा तो किसी में शीशा गायब रहा। जबकि एक बस में नीचे लगी एक लाइट ही गायब मिली। नाम न छापने की शर्त पर चालकों ने बताया कि बसों में फॉग लाइट नहीं है। अधिकारी बसों को मरम्मत कराने में भी दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। यही नहीं बसों की खिड़की व शीशे भी टूटे हैं। इन सबके बावजूद विभाग इस ओर ध्यान न देकर यात्रियों की जान को जोखिम में डालने का काम कर रहा है।
सभी बसों में लगाया जा चुका ऑल वेदर बल्ब
रोडवेज बस अड्डे से मौजूदा समय प्रतिदिन 92 बसों का संचालन किया जा रहा है। ठंड व कोहरे को देखते हुए बसों को दुरुस्त कराकर सभी बसों में वेदरबल्ब लगा दिया गया है। बसों की प्रतिदिन चेकप किया जाता रहता है। चालकों को भी निर्देशित किया गया है कि सभी कोहरे में नियंत्रित होकर ही वाहनों का संचालन कराएं। -प्रेम कुमार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें