फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बिना अग्निशमन यंत्र के फर्राटा भर रहीं बसें

Sun, 21 May 2023 10:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। रोडवेज बस अड्डे व गैर जनपदों से संचालित होने वाली ज्यादातर निगम की बसें बिना अग्निशमन यंत्र के ही संचालित हो रही हैं ऐसे में अगर सफर के दौरान बस में अग्निकांड की घटना हो जाती है, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। इसका जवाब जिम्मेदार अधिकारियों के पास नहीं हैं। तराई मौजूदा समय भीषण गर्मी की चपेट में हैं। रोडवेज बस अड्डा समेत गैर जनपदों से संचालित ज्यादातर बसें यात्रियों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहीं हैं। निगम प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा के प्रति संजीदा नहीं दिखाई दे रहा है। रोडवेज बस अड्डे से मौजूदा समय 90 बसों का संचालन किया जा रहा है। जबकि गैर जनपदों से प्रतिदिन करीब दो सौ बसों का आना-जाना रहता है। हालात यह कि जनपद व गैर जनपदों से संचालित हो रही ज्यादातर बसों से अग्निशमन यंत्र नदारद है या फिर मात्र शो पीस बनकर लगे हुए हैं।
विज्ञापन

बसों के सीटों की हालत भी संतोष जनक नहीं हैं। बसों की बैकलाइट व इंडीकेटर दुरुस्त नहीं हैं। कुछ माह पूर्व बाराबंकी में एक बस में अचानक अग्निकांड की घटना हो गई थी। घटना के बाद यात्रियों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई थी। कुछ यात्रियों को भगदड़ में मामूली चोटें आई थी। लेकिन एक बड़ी घटना होने से बच गया था। घटना के बाद निगम प्रशासन के उच्चाधिकारियों ने रोडवेज के अधिकारियों को यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गाइडलाइन जारी की थी। लेकिन जनपद व गैर जनपदों की बसों की स्थित देखते हुए यह सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि उच्चाधिकारियों के आदेश उनके लिए अहम नहीं रखते हैं।

अधिकारी नहीं सुनते शिकायत
यात्री राकेश ने बताय कि बसों की हालत ठीक नहीं है। शिकायत करने पर पटल के कर्मचारी व अधिकारी सुनते नहीं हैं। आरिफ का कहना है कि अक्सर लखनऊ आना-जाना रहता है। हमने बसों में अग्निशमन यंत्र नहीं देखा। अनिल ने बताया कि सरकार ने बसों के किराए में तो वृद्धि कर दी है लेकिन यात्रियों की सुविधाओं के प्रति जिम्मेदारी नहीं निभा रही है। यात्रियों को निगम की बसों पर सबसे ज्यादा भरोसा रहता है। इसके बावजूद निगम के जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं।
विज्ञापन


आरएम का दावा, सभी बसों में लगे अग्निशमन यंत्र
देवीपाटन मंडल से संचालित सभी बसों में अग्निशमन यंत्र लगे हुए है। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सभी मापदंडों की बारीकी से जांच की जाती है। ऐसे में बिना अग्निशमन यंत्र के बसों को किसी भी कीमत पर नहीं संचालित कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें