फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नो मैंस लैंड की जद में आने पर शिफ्ट होगा मंदिर व मजार

Sun, 21 May 2023 10:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा के लिए सरकार की ओर से सीमा के समानांतर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। सड़क निर्माण में निबिया गांव से सटे नेपाल के जमुनहा सीमा क्षेत्र की लोहा शाह बाबा की पुरानी मजार और एक शिव मंदिर आ रहा है। इसे शिफ्ट करने की मांग एसएसबी की ओर से की गई थी। इस पर एसडीएम ने समिति का गठन कर जांच शुरू करवा दी है।सशस्त्र सीमा बल 42वीं वाहिनी के कमांडेंट तपन दास ने बताया कि कई माह पूर्व सीमा पर अतिक्रमण को लेकर जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया था। नेपाल के जमुनहा गांव का एक शिव मंदिर और एक मजार नो मैंस लैंड के काफी नजदीक है। मजार तो मात्र 22 फीट की दूरी पर है। अंतर्राष्ट्रीय नियम के अनुसार सीमा क्षेत्र के 30 फीट के बीच किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं हो सकता है। अंतरराष्ट्रीय नियम के तहत मंदिर और मजार नो मैंस लैंड के बीच नहीं रह सकते। इसे आपसी सहमति के आधार पर हटाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम नानपारा अजीत परेश ने बताया कि निकाय चुनाव के चलते जांच नहीं हो सकी थी। अब तहसीलदार की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है, जो सीमा पर बनी मजार का सत्यापन कर कार्यवाही के लिए निर्णय लेगी। मजार अगर नो मैंस लैंड पर आती है तो उसे अन्यत्र स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें