फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: स्टैंड पर खड़ी बस में लगी आग, मची भगदड़

विज्ञापन
बहराइच में नानपारा बस स्टैंड पर खड़ी बस में लगी आग।  - फोटो : बहराइच में नानपारा बस स्टैंड पर खड़ी बस में लगी आग।
विज्ञापन
बहराइच। शहर के झिंगहाघाट स्थित स्टैंड पर सोमवार दोपहर खड़ी निजी बस में अज्ञात कारणों से आग लग गई। बस से लपटें उठती देखकर मौके पर भगदड़ मच गई। अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझाई, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल गई।
विज्ञापन


नगर कोतवाली इलाके के निवासी लईक बहराइच-नवाबगंज मार्ग पर निजी बस चलाते हैं। सोमवार सुबह बस चालक शारिक यात्रियों को लेकर नवाबगंज से बहराइच पहुंचे थे। यात्रियों को उतारने के बाद उन्होंने बस को रामगांव के झिंगहाघाट स्थित बस स्टैंड पर खड़ा कर दिया। चालक के अनुसार, दोपहर में अचानक बस के अंदर से आग की लपटें उठने लगीं। इससे मौके पर मौजूद यात्री व अन्य लोग अनहोनी की आशंका से इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। अग्निशमन कर्मियों के मुताबिक प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें