फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 228 अतिक्रमण पर जल्द चलाया जाएगा बुलडोजर

Thu, 05 Feb 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 मिहींपुरवा तहसील में अ​धिकारियों के साथ बैठक करते एसडीएम।     - स्रोत : विभाग
विज्ञापन
मिहींपुरवा। तहसील क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा से सटे 32 गांवों में सरकारी जमीन पर शेष 228 कब्जों के खिलाफ तहसील प्रशासन अब पूरी सख्ती के मूड में है। मिहींपुरवा एसडीएम रामदयाल ने मंगलवार शाम राजस्व, पुलिस, वन विभाग और एसएसबी अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान की रूपरेखा तैयार की।
विज्ञापन


बैठक के बाद संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई तेज करने का निर्णय लिया गया। अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सरकारी भूमि की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए समन्वित अभियान चलाने पर जोर दिया।

बैठक में एसएसबी की 59वीं और 70वीं वाहिनी के उप कमांडेंट, वन क्षेत्राधिकारी मोतीपुर, ककरहा, मुर्तिहा, सुजौली, धर्मापुर, निशानगाड़ा व कतर्नियाघाट चकिया सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


तहसील मिहींपुरवा में भारत-नेपाल सीमा से जुड़े 32 गांवों में कुल 274 अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं। इनमें से 271 प्रकरण राजस्व भूमि तथा तीन वन विभाग की भूमि से संबंधित हैं। संयुक्त टीम की अब तक की कार्रवाई में 43 अतिक्रमण राजस्व भूमि से और तीन वन भूमि से हटाए जा चुके हैं, जबकि शेष कब्जों पर जल्द बुलडोजर चलाने की तैयारी है।

एसडीएम रामदयाल ने बताया कि चिह्नित सभी कब्जों को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा। इसके लिए राजस्व, वन विभाग, पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम लगातार अभियान चलाएगी, ताकि सीमा क्षेत्र की सरकारी जमीन को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें