फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नानपारा में तीसरे दिन भी गरजा बुलडोजर

Sat, 10 Jun 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। नगर पालिका क्षेत्र नानपारा में बरसात पूर्व जलभराव की समस्या से निजात दिलाने को लेकर पालिका प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। पालिका व स्थानीय प्रशासन द्वारा नालों पर हुए अतिक्रमण पर चलाया जा रहा बुलडोजर शनिवार को भी गरजा। प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने की शुरू हुई मुहिम से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन


नानपारा नगर क्षेत्र मेें बरसात से पूर्व लोगों को जलनिकासी की समस्या से निजात दिलाने के लिए स्थानीय प्रशासन व पालिका प्रशासन ने कमर कस ली है। अतिक्रमण हटाओ अभियान शनिवार को भी जारी रहा। इस दौरान एसडीएम अजीत परेश के निर्देश पर ईओ रेनू यादव व तहसीलदार हबीबुर्रहमान ने पुलिस की टीम के साथ नगर की सीमा के बाहर अगनुपुरवा तिराहे से धरसोती नाले तक युद्ध स्तर पर नालों की साफ-सफाई का अभियान चलाया गया। इस दौरान नाले में लोगों द्वारा जगह-जगह किए गए अतिक्रमण को प्रशासन की टीम ने ढहा दिया।
नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अब्दुल वहीद ने बताया कि नाले व नालियों पर से प्राथमिकता के आधार पर अतिक्रमण हटाने की कार्ययोजना बनाकर एसडीएम से अतिक्रमण हटाने में सहयोग को लेकर पत्र सौंपा गया था। एसडीएम ने पत्र पर अपनी सहमति प्रदान कर राजस्व की टीम को अतिक्रमण हटाने के लिए लगाया गया था।
विज्ञापन

ईओ यादव ने बताया कि जहां-जहां अतिक्रमण हटाया गया है, वहां सफाईकर्मियों की टीम को लगाकर नालों की साफ-सफाई का कार्य भी शुरू करा दिया गया है जिससे बरसात के दिनों में लोगों को जलभराव से परेशानी न उठानी पड़ी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें