फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुल्डोजर

विज्ञापन
फखरपुर के बबनडीहा में प्रशासन द्वारा हटाया जा रहा अतिक्रमण। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। फखरपुर के बबनडीहा गांव में रविवार को प्रशासन ने बुल्डोजर चलाकर अवैध कब्जे को हटा दिया। तहसील प्रशासन द्वारा करीब छह माह पूर्व कब्जे को हटवाया था, लेकिन पुन: गांव के दो दबंग ग्रामीणों की ओर से बंजर भूमि पर कब्जा कर लिया गया था। जिसे तहसील प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ कार्रवाई करते हुए हटवा दिया। प्रशासन की हुई अचानक कार्रवाई से गांव में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

फखरपुर कस्बा स्थित बबनडीहा गांव में पड़ी बंजर जमीन पर जल निगम की ओर से पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य होना था। लेकिन इसी दौरान जमीन पर गांव के हजारी लाल वर्मा व अलीम ने फूस का छप्पर व टटिया लगाकर जबरन कब्जा कर लिया था। कब्जा होने से पानी टंकी के बाउंड्री का निर्माण रुक गया था। सूचना पर नायब तहसीलदार ने करीब छह माह पूर्व कब्जा को हटवा दिया था, लेकिन दबंगों ने जमीन पर पुन: कब्जा कर लिया था। दबंगों की ओर से अवैध कब्जा होने से करीब आठ माह से बाउंड्रीवाल के निर्माण का कार्य ठप पड़ा था।
कब्जे की सूचना पर तहसील प्रशासन ने कई बार कब्जेदारों से कब्जा हटाने के लिए नोटिस जारी किया। इसके बावजूद कब्जेदारों ने अपने दबंगई के बल पर कब्जा नहीं हटवाया। अवैध कब्जे की जानकारी क्षेत्र के हल्का लेखपाल अरूण सिंह ने तहसील प्रशासन को दी। तहसील प्रशासन ने इसको गंभीरता से लिया। रविवार को तहसील प्रशासन की ओर से जल निगम के अवर अभियंता को कब्जा हटवाने को लेकर सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पाकर अवर अभियंता मौके पर पहुंचे। इस दौरान नायब तहसीलदार विजय कुमार की अगुवाई में राजस्व की टीम व फखरपुर के एसओ परमानंद तिवारी ने भारी पुलिस फोर्स के साथ बुल्डोजर लेकर मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार ने फूस के बने मकान पर बुल्डोजर चलाकर कब्जे को हटवाया और कब्जेदारों को चेतावनी दी कि अगर दोबारा जमीन पर कब्जा पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गांव में भारी पुलिस बल द्वारा बुल्डोजर चलाकर कब्जा हटवाने के दौरान पूरे गांव में अफरातफरी का माहौल बना रहा।
करीब छह माह पूर्व नायब तहसीलदार द्वारा बंजर भूमि पर हुए कब्जा को हटवा दिया था, लेकिन इसके बाद पुन: गांव के हजारी लाल वर्मा व अलीम ने कब्जा कर लिया था। जानकारी होने पर इसकी सूचना नायब तहसीलदार को दी गई थी। रविावार को नायब तहसीलदार ने राजस्व टीम व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर बुल्डोजर चलाकर कब्जा हटवा दिया। -अरूण सिंह, हल्का लेखपाल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें