नानपारा (बहराइच)। नानपारा नगर निवासी एक निजी बैंक के मैनेजर बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। स्टेशन रोड पर सांड़ ने उनको टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कोतवाली नानपारा स्टेशनरोड स्थित एचडीएफसी बैंक के डिप्टी मैनेजर हरिकृष्ण पांडेय (45) प्रतिदिन की तरह बुधवार को बाइक से बैंक जा रहे थे। स्टेशन रोड पर उनको सांड़ ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मैनेजर के मुताबिक आए दिन छुट्टा मवेशी हमला कर रहे हैं लेकिन इन्हें नगर से बाहर नहीं किया जा रहा है। इससे पूर्व भी एक युवक को सांड़ ने पटक दिया था जिससे वह भी मरणासन्न हो गया था।