फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बाइक से टकराए सांड़, पिता की मौत

Tue, 14 Nov 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
महसी (बहराइच)। हरदी थाना क्षेत्र निवासी पिता-पुत्र शनिवार को धनतेरस पर खरीदारी के लिए बहराइच गए थे। दो सांड़ सड़क पर लड़ रहे थे। लौटते समय उनकी बाइक से सांड टकरा गए। गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां पिता की मौत हो गई। पुत्र का इलाज जारी है।
विज्ञापन


हरदी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरदी निवासी त्रिवेणी दत्त पाठक (70) शनिवार को पुत्र आदित्य (40) के साथ बाइक से धनतेरस की खरीदारी के लिए बहराइच गए थे। खरीदारी के बाद वह रात में लौट रहे थे। कोतवाली देहात क्षेत्र में टिकोरा मोड़ के पास दो सांड़ लड़ते हुए इनकी बाइक से टकरा गए।
हादसे में त्रिवेणी व आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज भेजवाया। वहां त्रिवेणी की मौत हो गई। सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें