कैसरगंज क्षेत्र में बीएसएनएल का नेटवर्क एक सप्ताह से पूरी तरह से ध्वस्त है। इसके चलते इलाके के करीब 80 हजार उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन काम नहीं कर रहे हैं।
क्षेत्र में ग्राम बदरौली में स्थापित बीएसएनएल का टावर डीजल के अभाव में सप्ताह भर से बंद पड़ा है।
इससे बीएसएनएल का नेटवर्क क्षेत्र मेें गायब है। चीनी मिल परसेंडी इलाके में मिल के करीब साढ़े तीन सौ सीयूजी नंबर उक्त समस्या के चलते काम नहीं कर रहे हैं। बीएसएनएल के उपभोक्ता परेशान हैं। शिकायत के बाद भी कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है।
क्षेत्र में बदरौली, रूकनापुर, वजीरगंज, मरौचा आदि स्थानों पर स्थापित बीएसएनएल के टावर डीजल के अभाव बंद पड़े है। बिजली आपूर्ति के समय तो ये टावर सक्रिय होते हैं लेकिन बिजली जाते ही नेटवर्क ध्वस्त हो जाता है। इस बारे में जानकारी के लिए एसडीओ दूरसंचार सुशील कुमार से संपर्क नहीं हो पाया।